फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी से लोगों को राहत, आगामी दिनों में फिर मौसम में बदलाव के बन रहे आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगाई गई छबील पर प्यास बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में नरमी बनी हुई है। भीषण गर्मी से लोग कुछ हद तक राहत महसूस कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिल चलता रहा। दोपहर बाद धूप खिली। उधर, मौसम के जानकारों का मानना है कि अगले चार-पांच दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश का असर शनिवार को भी रहा, जिसके चलते जहां तापमान में कमी रही तो वहीं लू न चलने से लोगों को राहत मिली रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में आसमान में कभी बादल तो कभी धूप खिलने के आसार बने हुए है, जिससे अभी तापमान न बढ़ने के चलते लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि दो दिन पहले हुई बारिश के का असर अभी भी देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में कमी बनी हुई हैं, जबकि अगले कुछ दिनों में भी तापमान में कमी रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। अगले चार से पांच दिनों में मौसम में फिर से बदलाव होगा और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें