फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह हल्की बारिश से राहत, दोपहर बाद गर्मी ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर पड़ा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे सुबह के समय मौसम में ठंडक का असर बना रहा। जबकि दिन में भी घने बादल छाए रहे और बारिश होने की उम्मीद लोग करने लगे, लेकिन बारिश न होने से लोग मायूस भी हुए। हालांकि दिनभर 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद हल्की धूप खिली, जिससे उमस भरी गर्मी का असर फिर से शुरू हो गया, उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखों, एसी व कूलर का सहारा लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

किसान धर्मबीर सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश काफी कम हो रही है। बारिश होने से जहां धान की फसल की पैदावार बढ़ती है तो वहीं बारिश का पानी मिलने से धान की फसल में फैलने वाली कई बीमारियों पर भी रोक लगती है। इसलिए धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार नौ अगस्त तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है, साथ ही 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार भी रहेंगे।
विज्ञापन

कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह ने बताया कि बुधवार को अल सुबह जिले में कहीं हल्की बारिश हुई हैं तो कहीं सूखा भी रहा। हल्की बारिश होने से जहां मौसम में सुबह के समय ठंडक बनी रही तो वहीं धान की फसल को भी फायदा मिला है। हालांकि मौसम विभाग ने नौ अगस्त तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें