फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काॅलेजों के यूजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न, आज होंगे दस्तावेज सत्यापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के 14 कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटों पर दाखिलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। विद्यार्थियों को एक जुलाई तक का समय आवेदन फार्म में संशोधन करने का दिया जाएगा, जिस विद्यार्थी के फार्म में किसी तरह की कमी रह गई थी वे विद्यार्थी संशोधित कर पाएंगे। दो जुलाई तक महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद चार से 30 जुलाई तक तीन चरणों में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

अभी तक भगवान परशुराम कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की 1080 सीटों पर 1216 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, डीएवी कॉलेज पिहोवा में 960 सीटों पर 954, राजकीय कॉलेज भेरियां पिहोवा में 480 सीटों पर 675, दयानंद कॉलेज थानेसर में 950 सीटों पर 898, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में 830 सीटों पर 591, राजकीय कॉलेज चम्मू कलां में 240 सीटों पर 63, इशरजोत डिग्री कॉलेज में 336 सीटों पर 154, इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा में 745 सीटों पर 897 और राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में 860 सीटों पर 782 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इसी के साथ कुवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में 1200 से अधिक सीटों पर करीब 1700 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसकी दाखिला प्रकिया शुरू कर दी गई है। एक जुलाई को विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए संस्थान में हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चलेगी तीन चरणों में काउंसिलिंग
पहला चरण
- 02 जुलाई : पहली मेरिट सूची लगेगी (प्रोविजनल)।
- 03 जुलाई : पहली मेरिट सूची लगेगी (फाइनल)।
- 04 से 08 जुलाई तक : फीस जमा होगी।
दूसरा चरण
- 09 जुलाई : दूसरी मेरिट सूची लगेगी (प्रोविजनल)।
- 10 जुलाई : दूसरी मेरिट सूची लगेगी (फाइनल)।
- 10 से 12 जुलाई : फीस जमा होगी।
तीसरा चरण
- 15 जुलाई : पहले दो चरणों में शेष बचे विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
- 16 जुलाई : पंजीकरण के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा।
- 16 से 22 जुलाई : 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।
- 24 से 31 जुलाई : विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें