फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हथीरा पैक्स में भर्ती विवाद गहराया, उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव हथीरा में भर्ती विवाद गहरा गया है, जिसके चलते बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने जमकर रोष प्रदर्शन व धरना देते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सचिन कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य ने कहा कि पैक्स में बड़े स्तर पर भर्ती के नाम पर गड़बड़झाला किया गया है। पदाधिकारियों ने अपने अपने परिवारों से युवाओं को नियमों को ताक पर रखते हुए भर्ती कर लिए गए, जिससे अन्य युवाओं के अधिकारों पर हमला हुआ है। वे इस मामले पर हर निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि प्रधान, उपप्रधान, सीईओ व अन्य लोगों ने अपने-अपने परिवारों से जुड़े युवाओं को भर्ती कर लिया है, जिससे पूरे गांव में रोष है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गहनता से जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें