फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संत गरीब दास की अमर वाणी का किया पाठ

Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। पिपली पर स्थित सतलोक आश्रम परिसर में बोध दिवस एवं कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम संत गरीब दास की अमर वाणी के पाठ से आरंभ हुआ। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिसर पहुंचे।
आश्रम के अनुयायी रोशन लाल दास, पुरुषोत्तम दास, संजीव दास, रंजीत दास ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में संत गरीबदास की अमर वाणी के पाठ के साथ, दहेज रहित विवाह रमेणी, विशाल रक्तदान शिविर, आध्यात्मिक प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चार दिनों तक लगातार अटूट विशाल भंडारा भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समागम में उत्तराखंड, झारखंड, राज्यों के अलावा हरियाणा के छह जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम परिसर में पहुंचे हैं। देशभर के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए आश्रम परिसर में रहने खाने व ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें