फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गायन में रजिया प्रथम, निकिता रही द्वितीय

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज में आयोजित  टैलेंट शो के विजेता विद्यार्थियों के साथ कॉलेज स्टाफ सदस्
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में दो दिवसीय टैलेंट शो के दूसरे दिन का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गायन, वाद्ययंत्र वादन और नृत्य (सोलो और ग्रुप ) प्रतियोगिताएं हुईं। गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नारी अस्मिता, देशभक्ति, भारतीय व हरियाणवी संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए गीत गाए। विद्यार्थियों ने माहौल को प्रकृति, धर्म और संस्कृति से जोड़ते हुए हरियाणवी व पंजाबी लोकगीतों से निर्णायक मंडल के सदस्यों का मन मोह लिया। प्रस्तुत किए गए भारतीय, हरियाणवी व पंजाबी नृत्यों ने वहां पर मौजूद सभी सदस्यों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

गायन में रजिया प्रथम, निकिता द्वितीय, अमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। सोलो डांस में सानिया प्रथम, सोनम द्वितीय, आंचल तृतीय रही। ग्रुप डांस में स्मृति और हिमांशी प्रथम, आंचल और सिमरन द्वितीय, खुशबू और जसप्रीत का ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। वाद्ययंत्र वादन में सौरव प्रथम, करण द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति विविधता प्रधान है और प्रत्येक विद्यार्थी प्रतिभा से भरपूर है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभाओं से अवगत कराएगा। उनकी क्षमताओं को विकसित करने के पूर्ण अवसर प्रदान करेगा। कला ही आत्मिक शांति का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें