फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रविंद्र कौर ने टेका गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शीश नवाने के बाद संगत के साथ बीबी रविंदर कौर व कव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की नवनिर्वाचित कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर और मुख्य प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी पहुंचे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाने के उपरांत उन्होंने अपने निर्वाचन पर कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध का भी आभार जताया और कहा कि उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे कभी टूटने नहीं देंगी। गुरु घर की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। जत्थेदार असंध की अगुवाई में हरियाणा कमेटी दिन रात काम कर रही है। प्रदेशभर में धर्म प्रचार का काम बड़े ही अच्छे तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा कमेटी के उपसचिव अमरिंदर सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर जज सिंह, दिलबाग सिंह, गुरुद्वारा साहिब के अकाउटेंट हरमीत सिंह, सहायक सुपरवाइजर वजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बिजली मिस्त्री कुलदीप सिंह, सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, निहंग सिंघ जत्थेबंदी के प्रतिनिधि, श्री हेमकुंट सेवा सोसायटी के प्रधान तजिंदर सिंह मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें