संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके के अंतर्गत शहर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी संजीव शिकायतकर्ता महिला के गांव का ही रहने वाला है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में एक महिला ने बताया कि अभी वह पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर एक कॉलोनी में रह रही है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर प मौजूद थी। इसी दौरान उसके गांव का रहने वाला संजीव शराब पीकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने मामले की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।