जिस अहंकारी सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाने का काम किया है प्रदेश की जनता ने उसे कभी दोबारा प्रदेश की सत्ता की नहीं देंगी। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का जुगाड़ कांग्रेस पार्टी करेगी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेसी नेता अमन चीमा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि अपने हकों की मांग कर रहे किसानों पर पिपली की धरती पर लाठियां बरसा कर मौजूदा सरकार ने किसान विरोधी होने का परिचय दे दिया है। किसानों पर अत्याचार करने वाली भाजपा-जजपा की अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस पार्टी पिहोवा की पावन धरा से संघर्ष का बिगुल बजाएगी। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के अत्याचारों से तंग आ चुकी है। प्रदेश में भाजपा की अगुवाई वाली इस सरकार सत्ता से बाहर करने के लिए लोग कांग्रेस पार्टी की मुहिम से जुड़े।