फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुराना थाना ग्राउंड में 18 सितंबर से शुरू होगी रामलीला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक करते श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब के सदस्य। स्वयं - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब की बैठक विष्णु कॉलोनी में हुई। संरक्षक मिलाप गुप्ता के मार्गदर्शन में मास्टर सुंदर लाल को प्रधान और दिलबाग चौहान को अगुवाई की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई। क्लब के मुख्य निर्देशक बजरंगी कुलवंत सिंह भट्टी ने बताया कि पिछले 54 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस बार 18 सितंबर से पुराना थाना ग्राउंड, परशुराम चौक के नजदीक रामलीला शुरू होगी। उन्होंने कहा कि रामलीला धार्मिक मंच है, मनोरंजन का साधन नहीं। रामायण के पात्रों से प्रेरणा लेकर संस्कृति को याद रखना चाहिए। बैठक में श्रीगणेश पूजन कर आयोजन की सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र गर्ग, उपप्रधान गुलशन रतड़ा, महासचिव महेंद्र ठाकुर, सहसचिव राम अवतार मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल कालड़ा, निर्देशक राजेश बंसल, प्रबंधक रमेश शर्मा, सह प्रबंधक रमेश चुघ, मोहन नागपाल, सुभाष सैनी, नरेंद्र संधू, गुलाब सिंह, राजेंद्र वर्मा, तिलकराज धमीजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें