फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना, करेंगे श्रीराम लला के दर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अयोध्या के लिए रवाना होते रामभक्त।   विज्ञ​प्ति।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से करीब 70 राम भक्त भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए वीरवार सुबह रवाना हुए। विश्व हिंदू परिषद, संघ, भारतीय जनता पार्टी व अन्य हिंदू संगठनों के इन रामभक्तों में जोरदार उत्साह बना हुआ था तो वहीं इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे भी गूंजे। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि रामभक्त पहले संघ कार्यालय रेलवे रोड पर एकत्रित हुए, जहां से वे रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन पर पुष्प वर्षा की गई तो स्वागत में जलपान व्यवस्था भी की गई थी। रेलवे रोड पर विश्व हिन्दू परिषद नगर मंत्री ललित चावला, सुदेश पाल बिट्टू, सोनू व सनातन धर्म मंदिर के कार्यकर्ताओं ने राम भक्तों का स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर कई संत भी पहुंचे, जिनमें वात्सल्य वाटिका संस्थापक हरिओम दास परिवर्जक व जनार्दन भी शामिल रहे तो वहीं विधायक सुभाष सुधा भी पहुंचे और सभी को अयोध्या रवाना होने से पहले बधाई दी। यहां से रामभक्त जनशताब्दी ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे, वहां सायंकाल के समय दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक पूरी ट्रेन हरियाणा के राम भक्तों के लिए अयोध्या जाने के लिए मिलेगी।
विहिप के प्रवक्ता राजेश अरोड़ा के मुताबिक अयोध्या में प्रदेश के लगभग दो हजार रामभक्त कार्यकर्ताओं को भगवान श्री राम के दर्शन के लिए नौ फरवरी का दिन निर्धारित हुआ है। रवाना हुए राम भक्तों के काफिले में विश्व हिंदू परिषद के सुरेश जोशी, प्रेम नारायण अवस्थी, अजय गुप्ता, राजेंद्र सैनी, राजेश अरोड़ा, भारत बंसल, रोहतास सैनी, दर्शन गुलाटी, राकेश कठवाद, अजित, नागेंद्र सिकरी, राकेश शर्मा, डॉ. पवन सैनी, धर्मवीर मिर्जापुर, प्रीतम, हरीश शर्मा, बलबीर, देवेंद्र भाटिया, राजीव, गुलशन कुमार क्वात्तरा, सुभाष मंडेवाल, संजय कौशिक, सुरिंदर जैन, प्रेम अनेजा, भूदेव, अशोक रोशा, यशपाल वधवा, जगमोहन जुल्का, अतुल शास्त्री, सुमन लता व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें