लाडवा। मलेरिया जागरूकता रैली निकालते कर्मी।
लाडवा। विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में सीएचसी लाडवा तथा पीएसी गुढा के अंतर्गत आने वाले सभी गांव की आशा कर्मियों व सब सेंटर पर कार्यरत कर्मियों को मलेरिया से बचाव बारे दिशा निर्देश जारी किए। जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डाॅ. कृष्णकांत ने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों के आसपास गड्ढों में पानी इकट्ठा न होने दें, अपने घरों में कूलरों का समय-समय पर पानी बदलते रहें, घरों की छतों पर पक्षियों के लिए रखे गए पानी को भी बदलें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, रात को मच्छरदानी आदि लगाकर सोएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कंपकंपी के साथ बुखार आए, हाथों, पैरों व मांसपेशियों में दर्द होता हो, उल्टी आना, सिर दर्द, चक्कर आना, थोड़ी देर बाद पसीने के साथ बुखार उतर जाए तो यह सभी लक्षण मलेरिया के हैं। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. कृष्णकांत, जसमेर कुमार हेल्थ सेंटर इंस्पेक्टर, सतबीर कुमार हेल्थ सेंटर इंस्पेक्टर, अमरीक सिंह व विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।