संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वरदानी भवन में बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीना सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम की संचालिका बीके ज्योति बहन ने की।
बीके ज्योति बहन ने मंडी के व्यापारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों व अनेक गणमान्य लोगों के कलाई पर राखी बाधी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन दो शब्दों से मिलकर बना है रक्षा और बंधन। इस बंधन में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है।
उन्होंने कहा कि आज धीरे-धीरे इस प्यार के बंधन के मायने ही बदल गए हैं, लेकिन ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर बदले में महंगे उपहार न लेकर केवल मात्र भाइयों की आने जीवन से बुरी आदतें छोड़ने का वचन लेती हैं। इस मौके समाजसेवी डिंपल सैनी, कौशल सैनी, सुरमख सिंह, रघबीर सिंह, चुन्नी लाल, अशोक कुमार, नाथी राम सैनी, बीके मुकेश कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार, बुद्ध राम, प्रेम चंद, अशोक कुमार,जोनी चहल, राहुल अरोड़ा, गीता, रामकली माता, लखविन्द्र कौर, किरण बाला, अंजली, रूपांशी, रितु सैनी व शशि आदि मौजूद रहीं।