बस में चढ़ने का प्रयास करती महिला।
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को दी गई मुफ्त में यात्रा की सौगात से ही महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। परेशानी का कारण बसों की संख्या कम होना बताया जाता है। इसके अलावा जो बसें चली उनमें से अधिकतर बस स्टैंड पर नियत स्थान पर नहीं रुकी। जिससे महिलाओं को परेशानी हुई। बिमला देवी, कैलाश कौर, रामकली, सुदेश कौर, पूनम रानी आदि महिलाओं ने बताया कि वे अपने भाई को राखी बांधने के लिए बस से जाने के लिए दो घंटे से बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी रही लेकिन बसों के कम आने के कारण व बस स्टैंड से आगे या पीछे रुक रही थी। जिस कारण उन्हें प्राइवेट वाहनों में अधिक किराया खर्च कर अपने गंतव्य पर जाना पड़ा।