बाबैन। राइस मिलर्स की बैठक बंसल राइस मिल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बृजभूषण ने की। बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के प्रधान व उप प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से बृजभूषण की देखरेख में करवाया गया। राकेश राठी को प्रधान व जितेंद्र गर्ग को उप प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान राकेश राठी ने कहा कि बाबैन के राइस मिलरों द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राइस मिलरों की जो मांगे हैं उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
उप प्रधान जितेंद्र गर्ग ने कहा कि वे हमेशा राइस मिलर्स के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि राइस मिलरों को जो भी समस्या है उन्हें सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगा। इस मौके पर बाबैन अनाज मंडी के मंडी प्रधान जगदीश ढीगड़ा, पूर्व प्रधान बृज भूषण बसंल, अनुज बसंल, पुरुषोतम, हितेश दुआ, अंकुश बंसल, विजय सिंगला, संजय शर्मा मौजूद रहे।