फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर के राकेश ने अमेरिका में रहकर कराई श्रीराम कथा

Tue, 25 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम कथामृत शुभारंभ अवसर पर पूजन करते आयोजक। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश में रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने की थानेसर के राकेश मौद्गिल ने मिसाल पेश की है। कई वर्षों से अमेरिका में रहकर उन्हें अपनी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं से गहरा लगाव है। इसी भावना से प्राचीन श्री स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम कथामृत शुरू कराई। राकेश ने फोन के जरिए इस बात की जानकारी दी। आयोजन मंडल के सदस्य पंडित मोनू मौद्गिल का कहना कि श्रावण मास के अवसर पर श्रीराम कथामृत कलश यात्रा का आरंभ हुआ। इसके बाद नियमित रूप से प्रवचन सायं 4 से 5 बजे तक नौ दिन चलेंगे। भक्तों की ओर से आरती भी की जाएगी। आयोजन एक सितंबर तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें