कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं स्वच्छता परिषद के सहयोग में स्वच्छता सप्ताह के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
संयोजिका डाॅ. आरती अग्रवाल ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में रजनी ने पहला स्थान हासिल किया, कोमल ने दूसरा, कंवलजीत कौर ने तीसरा तथा हर्षिता व निमरत कौर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं पोस्टर लेखन प्रतियोगिता में कंवलजीत कौर पहले स्थान पर रही, गुरविंद्र कौर दूसरे, अर्पणा तीसरे और सांत्वना पुरस्कार मनप्रीत कौर व मनीषा ने प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. उपासना आहुजा ने कहा कि यदि छात्राएं स्वच्छता को अपना स्वभाव बनाएगी तो संस्कारों के रूप में वह आपकी दिनचर्या, आचार-विचार और व्यवहार में स्वयंसेवक ही दिखाई देंगी।
छात्राओं को स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करने, साफ-सफाई के अभाव व अस्वच्छता से होने वाली डेंगू, डायरिया, टाइफाइड, हैजा जैसी जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहने, स्वच्छ व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खुले में शौच तथा आसपास गंदगी व कचरा न फैलाने के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में डाॅ. पूजा शर्मा, डाॅ. रीजा, डाॅ. आरती अग्रवाल, डाॅ. विनिता व प्रियांशा ने निभाई।