फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजेश सिंगला चौथी बार बने अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें कुरुक्षेत्र से राजेश सिंगला को चौथी बार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी आगामी दो वर्ष के लिए दी गई है। उनके साथ ही सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने प्रदेश कार्यकारिणी का चयन करने के लिए चुनाव अधिकारी एमपी जैन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। जिसमें एमपी जैन के साथ रोहतक से सुभाष तायल एवं अंबाला से पवन अग्रवाल सदस्य थे। कार्यकारिणी में सुभाष तायल रोहतक एवं पवन अग्रवाल अंबाला को कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीनिवास गुप्ता बहादुरगढ़, एम पी जैन सफीदों एवं विनोद सिंगला कैथल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश सिंगला कुरुक्षेत्र एवं बलराम गुप्ता चरखी दादरी को प्रदेश महासचिव, कमल मित्तल जींद को कोषाध्यक्ष, मुकेश बंसल भिवानी को मंत्री, केदारनाथ अग्रवाल फरीदाबाद को संगठन मंत्री एवं सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें