फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजबीर कश्यप चुने गए कश्यप समाज के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कश्यप राजपूत सभा के लिए सर्वसम्मति से तीसरी बार प्रधान रविवार को चुना गया। कश्यप राजपूत सभा के वकील राजबीर कश्यप को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। इससे पहले सर्वसम्मति से ओमपाल को दो बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना जा चुका है।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान वकील राजबीर कश्यप व उनके पूरे पैनल का कश्यप राजपूत धर्मशाला में पहुंचने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से लाडवा के नैब तहसीलदार बलकार सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। राजबीर कश्यप व उनके पूरे पैनल के अलावा किसी की ओर से दावा पेश नहीं किया गया, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी बलकार सिंह ने राजबीर कश्यप को प्रधान व उनके पूरे पैनल को विजयी घोषित किया।

निर्वाचन अधिकारी ने राजबीर कश्यप को प्रधान, रामलाल को उप प्रधान, संजीव कुमार को सचिव, मनजिंदर सिंह को सह-सचिव और दविंदर कुमार को खजांची घोषित किया गया है।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान राजबीर कश्यप ने कहा कि वह समाज के लिए पहले भी काम करते आए हैं और आगे भी बढ़-चढ़कर काम करेंगे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पांच सीटों पर टिकट की मांग की और कहा कि प्रदेश में ऐसे पांच विधानसभा सीटें है जहां पर कश्यप समाज की 30 से 35 हजार वोट है, जो भी कश्यप समाज के लोगों को टिकट देगा कश्यप समाज उसका समर्थन करेगा। वहीं पूर्व प्रधान ओमपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज ने दो बार सर्वसम्मति से प्रधान बनाया और अब तीसरी बार भी सर्वसम्मति से राजबीर कश्यप को प्रधान चुना गया है। उन्होंने सर्वसम्मति से समाज का प्रधान चुने जाने की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें