कुरुक्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही मौसम की बेरुखी बुधवार सुबह दूर हुई, जिसके चलते आसमान में घने बादल छा गए और बारिश हुई।
बारिश होने से मौसम में ठंडक का आभास हुआ और पारे में कमी दर्ज की गई। बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को भी राहत मिली।
जिले भर में बारिश होने से सूख रही धान की फसलों को फायदा मिला, जिससे धान उत्पादक किसानों में खुशी नजर आई। हालांकि आसमान में अभी भी बादल छाए हुए है, जिससे दिन में भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है, जिससे अगले कुछ दिनों में भी बारिश होने की संभावना रहेगी।