फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंटरलॉकिंग के चलते रेल यातायात बाधित, चार रद्द तो नौ रही देरी से

Tue, 10 Sep 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंटरलॉकिंग का काम होने के चलते पिछले चार दिनों से रेल यातायात बाधित हो रहा है, जिससे सोमवार को चार ट्रेनें रद्द रही तो नौ देरी से चलती रही। ट्रेनों के रद्द होने व देरी से चलने का असर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर नजर आया। ट्रेनों के देरी से रहने के चलते रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेने रद्द रहने से रेलवे विभाग को भी अभी तक लाखों का फटका लग चुका है।
विज्ञापन


अंबाला-दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्री घंटों स्टेशन पर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों ने दूसरे साधनों का सहारा भी लिया। दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर सिग्नल की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है। यह काम पांच से 18 सितंबर तक चलेगा, जिसके चलते छह के करीब ट्रेनों को रद्द किए जाने की घोषणा रेलवे प्रशासन की ओर से कई दिन पहले की गई थी।



अब दूसरी ट्रेन का लेना होगा सहारा : राममेहर

यात्री राम मेहर का कहना है कि वे मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन रद्द होने के चलते अब दूसरी ट्रेन से आगरा के लिए सफर करना होगा। स्टेशन पर आने के बाद ही ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



पलवल स्टेशन पर चल रहा काम : शंकर लाल मीणा

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर अगले कई दिनों तक इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिससे रेल यातायात पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन




बॉक्स
यह ट्रेनें रही रद्द (अप व डाउन)
-
ट्रेन संख्या-नाम
11057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेसरद्द
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस-रद्द
12919 मालवा एक्सप्रेसरद्द
12920 मालवा एक्सप्रेस -रद्द

बाॅक्स
यह ट्रेनें चलती रही देरी से (अप व डाउन)

12716 सचखंड एक्सप्रेस-दो घंटे 32 मिनट
11842 खजुराहो एक्सप्रेस-एक घंटा
12925 पश्चिम एक्सप्रेस-एक घंटा 23 मिनट
12005 कालका शताब्दी-39 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेसएक घंटा सात मिनट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस-एक घंटा 17 मिनट
14507 दिल्ली फाजिल्का एक्सप्रेस-33 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस-एक घंटा 50 मिनट
14033 जम्मू मेल48 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें