फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में मनाया गया राधा अष्टमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद काॅलोनी ढांड रोड़ का स्थापना दिवस समारोह एवं राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह हवन किया गया। इसके पश्चात श्री श्याम संकीर्तन एवं अमृतमय भंडारा किया गया। इस मौके पर सुभाष सांवरिया कैथल और बबीता अग्रवाल कैथल से कलाकारों ने कृष्ण कन्हैया और राधा रानी के मीठे-मीठे भजनों का गुणगान किया। पं. राजेश कौशिक पुजारी ने बताया कि श्री राधा रमण बिहारी मंदिर की स्थापना श्री राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर हुई थी। इसलिए हर वर्ष राधा अष्टमी के दिन मंदिर का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें