कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने जिले के किसानों से आह्वान किया कि वे लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवा लें। किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया।उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान की ओर से रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा और शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा। संवाद