फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला तैराकी प्रतियोगिता में पुष्कर द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय तैराकी स्कूल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सेक्टर तीन का छात्र पुष्कर ने अलग-अलग तैराकी प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान हासिल कर परचम लहराया। प्रतिस्पर्धा में जिला के सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूलों के लगभग 30 से 40 बच्चों ने भाग लिया।
डीएवी स्कूल के डीपीआई राजेश कुमार ने बताया कि छठी कक्षा के पुष्कर ने अंडर-14 वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई व 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया, जिसके अंतर्गत पुष्कर ने 50-50 मीटर की दोनों प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि 100 मीटर फ्री स्टाइल में पुष्कर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआई राजेश ने कहा कि पुष्कर काफी लंबे समय से तैराकी का अभ्यास कर रहा है और प्रतियोगिताओं में भाग लेता आ रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ पुष्कर खेलों में भी अव्वल है। इस अंडर -14 वर्ग की तैराकी प्रतिस्पर्धा में पुष्कर सबसे कम उम्र का प्रतिभागी था। पुष्कर की आयु 11 वर्ष है, लेकिन नियमानुसार उसे अंर्डर 14 वर्ग की तैराकी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना था। पुष्कर ने अपनी इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य ओर कड़ी मेहनत करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें