फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला से छीना पर्स, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुनानकपुरा मोहल्ला अंचला चौक में मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला से पर्स छीन लिया। महिला के पर्स में चार हजार रुपये नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व घर की चाबियां थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गुरुनानकपुरा मोहल्ला अंचला चौक निवासी बक्शीश कौर ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सोमवार सुबह अपनी गली से निकलकर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक आया। उसने अपना मुंह बांध रखा था। युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। उसके पर्स में चार हजार रुपये नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व घर की चाबियां थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें