फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पंजाब के विहान कालड़ा और तमिलनाडु की सुदर्शना रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में चल रही 8वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का रविवार देर शाम को समापन हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विहान कालड़ा और तमिलनाडु की सुदर्शना प्रथम रहे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जग ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन अवसर हरियाणा कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कालड़ा और अनूप सिंह ने बताया कि सब यूथ में छह से सात वर्ष आयु वर्ग में पंजाब के विहान कालड़ा और तमिलनाडु की सुदर्शना प्रथम रहे। आठ से नौ वर्ष आयु वर्ग में तमिलनाडु से हरी सर्वेश और तमिलनाडु की आर ओधिका प्रथम रहे। 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में तमिल नाडु के मोहम्मद अभिनाश और तमिलनाडु के आशिमथा अरुण प्रथम रहे। जबकि 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग में वेस्ट बंगाल के अनुभव चक्रवर्ती और उत्तर प्रदेश की संजना ने प्रथम स्थान हासिल किया। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में तमिलनाडु के याहुल किशोर और हरियाणा से मान्य जोशी प्रथम रही।
16 से 17 वर्ष आयु वर्ग में तमिलनाडु के एस शियासूरिया और हरियाणा से दीपा प्रथम रहे। इन के अलावा भार वर्ग में 53 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की मलिका पांडे प्रथम रही। 61 किलोग्राम में हरियाणा की पलक प्रथम, 68 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की भूविका प्रथम रही। जबकि 35 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक से कुशल प्रथम, 40 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के रेहान चहल और तमिलनाडु की हरिया नंदिनी प्रथम रही। इसी प्रकार 45 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हर्षित और छत्तीसगढ़ की उजाया लक्ष्मी प्रथम रही। 50 किलोग्राम भार वर्ग वेस्ट बंगाल से आयुष बिस्वास और हरियाणा की मीनाक्षी प्रथम रही।
विज्ञापन

54 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा से मान्य जोशी प्रथम रही, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के कृष्ण महाजन रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के वी. प्रसन्ना प्रथम रहे। 63 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के साहिल कुमार प्रथम तो 70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के लाव्या भारद्वाज प्रथम, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अरुण प्रथम रहे। इसी प्रकार 68 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के सुमित प्रथम, 76 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के सरबल सिंह प्रथम रहे। 76 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के मयंक और सुजल प्रथम रहे। 67 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हैब सिंह प्रथम रहे। 75 किलोग्राम भार वर्ग में छत्तीसगढ़ के नरेंद्र पांडे प्रथम रहे। 84 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा से कार्तिक प्रथम और जम्मू कश्मीर से शिवाय प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें