फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां भद्रकाली के दर्शन करने के लिए पहुंचे पंजाबी फिल्म सुपरस्टार रोशन प्रिंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीदेवी कूप मां भद्रकाली के दरबार में पंजाबी फिल्म सुपरस्टार एवं प्लेबैक सिंगर रोशन प्रिंस पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पावन- पवित्र शक्तिस्थल श्री देवीकूप पर मां की विधिवत पूजा की व माथा टेका और अश्वों का जोड़ा पुष्पांजलि के साथ अर्पित किया। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा व शिमला देवी के सानिध्य में रोशन प्रिंस द्वारा मां भद्रकाली का पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

पंचदी आरती -वन्दन किया व मां को पंचमेवे व केलों का भोग अर्पित किया। मां को लाल- चुनरी, लाल वस्त्र, सिंदूर व नारियल इत्यादि अर्पित किया। मां के दाएं टखने के प्रतीक पर दूध, दही, मक्खन, शहद, घी, गुलाब जल, चन्दन, केसर, गंगाजल इत्यादि का लेप किया गया। कन्या शैविल का पूजन किया। रोशन प्रिंस की प्रसिद्ध पंजाबी फिल्में रांझा रिफ्यूजी, लांवा फेरे, फेर मामला गड़बड़ है, बिना बैंड चल इंग्लैंड इत्यादि है।
गौरतलब है कि भद्रकाली शक्तिपीठ में कई दशकों से दुर्गाष्टमी जागरण आयोजित किया जाता है जिसमें बड़े-बड़े भक्ति गायक जैसे नरेंद्र चंचल, अनुराधा पौडवाल, ऋचा शर्मा, नेहा कक्कड़, हंस राज हंस, सरदूल सिकंदर, मास्टर सलीम, नछत्र गिल, कलेर कंठ, कंवर ग्रेवाल, कुमार विशु, तृप्ति शाक्या इत्यादि मां का गुणगान कर चुके हैं। इस मौके पर एमके मौदगिल, जीवन मौदगिल, डॉ. अनु पॉल शर्मा, कार्यालय सेवादार राकेश सैनी, आशीष दीक्षित, हितेश इत्यादि भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें