कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ-ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला और पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल महिला इंडिविजुअल, 10 मीटर महिला टीम और 10 मीटर पिस्टल मिक्स मैच में प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा निशाने लगाए गए। इसमें महिला इंडिविजुअल राइफल पिस्टल स्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालय की पलक पहले स्थान पर, पंजाबी विवि की अर्शदीप कौर दूसरे और पंजाब विवि की संयम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला पिस्टल स्पर्धा की टीम में पंजाब विवि पहले, एमडीयू रोहतक दूसरे और जीएनडीयू अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मिक्स मैच में एमडीयू रोहतक पहले स्थान पर, पंजाब विवि. चंडीगढ़ दूसरे और जीएनडीयू अमृतसर ने तीसरा स्थान हासिल किया।