कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की देखरेख में नवरात्र के उपलक्ष्य में मां भद्रकाली मंदिर में हेल्प डेस्क लगाया गया है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से पीएलवी जोगिंदर सिंह द्वारा श्रद्धालुओं को डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता व कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का वाहन जिलेभर के सभी गांवों में 30 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत पैनल अधिवक्ता रजत सैनी और पीएलवी जोगिंद्र सिंह द्वारा बण, बणी व बपदा गांव में मुफ्त कानूनी सहायता एवं अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारियां दी गईं।