कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज आईआईएचएस के छात्र-छात्राएं कक्षाएं न लगने व अन्य सुविधाएं भी न मिल पाने पर जमकर रोष जताया। पढ़ाई छोड़ संस्थान के छात्र बाहर निकल आए और संस्थान का गेट बंद कर जमकर नारेबाजी की।
आईआईएचएस का गेट किया बंद, जमकर जताया रोष
भड़के छात्र-छात्राओं को देख कुवि सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे तो भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होने एक ज्ञापन भी सौंपा।
उन्होंने कहा कि यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। न सही तरीके से कक्षाएं लग पा रही है और न ही शिक्षक कक्षाएं लगाने में रूची दिखा रहे हैं। बस पास तक नहीं बन रहे हैं। टाइम टेबल तक उन्हें नहीं मिल रहा है। जब संस्थान में ऐसे हालात है तो इसे खोले रखने का क्या फायदा है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत कर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया, जिस पर वे शांत हुए।