बाबैन। सैनी समाज सभा की ओर से 11 अप्रैल को क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान सभा की ओर से बाबैन में बरगट रोड पर शिक्षण संस्थान के लिए खरीदी गई जमीन पर महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का भी नींव पत्थर रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सांसद नवीन जिंदल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, विधायक और समाज के अनेक लोग भी अतिथि होंगे। क्षेत्र के गांवों में कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह जस्सी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सर्व समाज के लोगों में भारी जोश और उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला, ब्लॉक व गांव स्तर पर समितियां बनाकर लोगों की ड्यूटी लगाई गईं। इस अवसर पर सैनी शिक्षा समिति के प्रधान नायब पटाक माजरा, सैनी समाज सभा के वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सैनी, पूर्व सचिव कौशल सैनी, डिंपल सैनी, पूर्व सरपंच सूर्या सैनी, तरसेम राय रामसरन माजरा के अलावा सैनी समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।