फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष बने प्रो. सुभाष चंद

Sun, 19 Jul 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रो. सुभाष चंद ने शनिवार को विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति 18 जुलाई से आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सुभाष चंद ने कुलगुरु का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सहयोग से शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. सुभाष चंद का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें