फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भूगोल विभागाध्यक्ष बने प्रो. ओमवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. ओमवीर सिंह को 19 जून से आगामी तीन वर्षों के लिए भूगोल विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. ओमवीर सिंह एकेडमिक काउंसिल तथा फैकल्टी ऑफ साइंसेज के सदस्य तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन होंगे। प्रो. ओमवीर सिंह ने महत्वपूर्ण दायित्व के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं विभाग के शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों के विस्तार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें