कुरुक्षेत्र।प्रो एम एम गोयल को प्राइड ऑफ एशिया अवॉर्ड से नवाजते हुए उप मिशन प्रमुख अनिकेत मंदाव
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रो. एम एम गोयल को प्राइड ऑफ एशिया अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार भूटान की राजधानी थिम्फू में प्रदान किया गया। यह सम्मान सातवें ग्लोबल समिट ऑन इनोवेशन फॉर पीस एंड सस्टेनेबल ग्रोथ के दौरान मिला। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अनिकेत मंदावगने ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया। प्रो. गोयल को नवाचारपूर्ण चिंतन और सतत सामाजिक विकास के लिए सराहा गया। उन्होंने शिखर सम्मेलन में गीता-प्रेरित नीडोनॉमिक्स पर अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आवश्यकता-आधारित आर्थिक दृष्टिकोण पर जोर दिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी प्रो. गोयल नीडोनॉमिक्स के प्रसार में सक्रिय हैं। उनका मानना है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।
कुरुक्षेत्र।प्रो एम एम गोयल को प्राइड ऑफ एशिया अवॉर्ड से नवाजते हुए उप मिशन प्रमुख अनिकेत मंदाव