फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रो. अमित लूदरी बने विधि संस्थान के निदेशक

Sun, 30 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. अमित लूदरी विधि संस्थान का कार्यभार संभालने के दौरान एवं साथ में अन्य ​शिक्ष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विधि विभाग के प्रो. अमित लूदरी ने शुक्रवार को देर सायं इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के निदेशक का कार्यभार संभाला। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यह नियुक्ति आगामी दो वर्षों के लिए या अगला आदेश आने तक प्रभावी रहेगी। प्रो. अमित लूदरी ने कुलपति का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे विधि शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस दौरान प्रो. सुशीला चौहान, प्रो. अमित कुमार, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. मंजिदर गुलियानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें