फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, किया हवन और शस्त्र पूजन

विज्ञापन
शोभायात्रा में शिव नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पृथ्वी पर सुनियोजित और सभ्य जीवन शैली का सूत्रपात करने वाले आदि पुरुष भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से जन्मोत्सव पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के समय हवन यज्ञ, पूजा अर्चना, शस्त्र पूजन, आरती, भंडारा किया गया। वहीं शाम छह बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया।
ब्राह्मण समाज की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा रेलवे रोड, अहिल्याबाई चौक, गुरुद्वारा पातशाही छठी, थानेसर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, रोटरी चौक से ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास सन्निहित सरोवर में संपन्न हुई। राधा-कृष्ण की झांकी, शिव नृत्य की प्रस्तुति शोभायात्रा का आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान परशुराम छात्र संगठन के सदस्यों ने भगवान के परशुराम के रथ को खींचा। इस मौके पर अशोक शर्मा पहलवान, महेंद्र बारना, राहुल शर्मा, अमित बारना, अजय घराड़सी, अशोक शर्मा पिपली, हर्ष शर्मा, ईशान शर्मा, कपिल शर्मा, मनु पंडित, राकेश मोदगिल, प्रदीप शर्मा, पुनीत, अमित शर्मा, रोहित वत्स, रोहित शर्मा, आकाश शर्मा, दलेर शर्मा, प्रवीण गौड़, सन्नी पंडित, गोपाल गौड़, विशाल मोदगिल, विशु, अंशुल सहित अन्य मौजूद रहे।

शोभयात्रा को रवाना करते मुख्यातिथि पवन शर्मा साथ में ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें