फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रो. संजीव शर्मा 2026 तक रहेंगे कुवि के कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के आदेशानुसार राजभवन से 11 जून को प्राप्त पत्र क्रमांक 3582 के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा के कुलसचिव पद के कार्यकाल को आठ दिसंबर 2023 से सात दिसंबर 2026 तक आगामी तीन वर्षाें के लिए बढ़ाया गया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रो. संजीव शर्मा के कुलसचिव पद के कार्यकाल को आगामी तीन वर्षाें तक बढ़ने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने तीन वर्ष कार्यकाल वृद्धि होने पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार प्रकट किया और कहा कि वे कुलपति के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहने का सार्थक प्रयास करेंगे।


प्रो. संजीव की दो पुस्तक व 54 शोध लेख हो चुके प्रकाशित
प्रो. संजीव शर्मा को 20 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव है। वे सात दिसंबर 2020 से अब तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ 29 जुलाई 2022 से तीन जुलाई 2023 तक महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय मुंदरी कैथल में भी कुलसचिव के अतिरिक्त प्रभार पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उनकी दो पुस्तक व 54 शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं। 17 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा ले चुके हैं। 2019 में न्यूयॉर्क, यूएसए में अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा उनके मार्गदर्शन में नौ शोधार्थी पीएचडी कर चुके हैं छह शोधार्थी पंजीकृत हैं। 20 एमफिल छात्रों को वे निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें