फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार की नोंक पर छीना-झपटी में ईनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने छीनाझपटी मामले में शामिल इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ हैप्पी वासी गोयला कलां जिला पानीपत के तौर पर हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग की ओर से एक हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी ।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 23 दिसंबर 2020 को अनिल कुमार वासी सेक्टर पांच ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी अनिल इंटरप्राइजेज के नाम से पिपली चौक पर दुकान है। उसने अपनी दुकान को करीब आठ बजे बंद कर दिया और स्कूटी पर अपने घर के लिए चल दिया । जिस समय वह अपने घर के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया।
उसके गले में डाला गया बैग, जिसमें दो मोबाइल व करीब सवा लाख रुपये और दुकान की चाबियों के गुच्छे को छीनने की कोशिश की तो वह विरोध करने लगा। एक आरोपी ने कहा कि इसे गोली मार दो। यह सुनकर वह घबरा गया और वह लड़के उसके बैग को छीन कर मौका से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

जांच करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा एक के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह की टीम ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड दौरान उससे वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली गई है। बुधवार को उसे फिर अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया है। पुलिस ने अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें