फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: खेत में पलटी बच्चों से भरी स्कूली बस, साइकिल पर जा रहे बच्चों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Fri, 02 Sep 2022 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में स्कूली बस पलटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के गांव बगथला के पास शुक्रवार को बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस पलट गई। बस गांव बगथला, समसपुर और अन्य गांवों से करीब 30 बच्चों को लेकर आ रही थी। चालक ने साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे दूसरे बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई। राहगीरों व ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, जिन्हें दूसरी बस के जरिए स्कूल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें