झांसा रोड पर गांव धुराला के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से निजी बस खेत में उतर गई। गनीमत रही दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। झांसा से कुरुक्षेत्र आ रही निजी बस में उस वक्त करीब 45 सवारियां थीं। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खेत में उतर गई। जैसे ही हादसा हुआ तो बस में सवार यात्री सहम गए। एक-एक करके सवारियों को बस से बाहर निकाला। इसके पश्चात बस में सवार सभी सवारियों को दूसरी बस की मदद से कुरुक्षेत्र पहुंचाया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची झांसा पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया।