फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25 नवंबर को धर्मनगरी आएगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, युद्ध स्तर पर चल रही है तैयारियां

Fri, 21 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आगामी 25 नवंबर को धर्मनगरी में भारत के प्रधानमंत्री आ रहे हैं। उनके दौरे से संबंधित प्रदेशभर में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने यह जानकारी दी। वे वीरवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर चल रहे सरस व शिल्प मेले में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 25 नवंबर को जिले में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आयोजित भाग लेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर इसलिए कहा गया क्योंकि वे केवल सिख धर्म के ही नहीं बल्कि पूरे भारत की अस्मिता की ढाल बन गए थे। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा, इससे संबंधित भी सभी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें