कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में मंत्रजाप करते बुजुर्ग एवं संस्था पदाधिकारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित मंदिर में सावन पूजन चल रहा है। दूसरे सोमवार को संस्था सदस्यों व बुजुर्गों ने भक्तिभाव के साथ अभिषेक किया। महामृत्युंजय मंत्र जाप से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संस्थापक डाॅ. जयभगवान सिंगला ने बताया कि प्रत्येक सदस्य जनकल्याण के लिए भोले बाबा की आराधना कर रहा है। सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र का 101 बार जाप किया। सुरेखा ने भक्ति गीत सुनाए। संवाद