फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव की तैयारी तेज, मेला मैदान में लगाए जाने लगे झूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से होगा, जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां शिल्प व सरस मेले में स्टॉल लगाने के लिए शिल्पकारों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं ब्रह्मसरोवर के कौने-कौने को चमकाया जा रहा है। यहां तक कि ज्ञान मंदिर के पीछे मेला ग्राउंड में झूले भी लगाए जाने लगे हैं। शुक्रवार को भी ब्रह्मसरोवर के चारों ओर तैयारियां की जाती रहीं तो वहीं रंगाई-पुताई का कार्य भी जारी रहा। बड़ी संख्या में शिल्पकार भी अपने-अपने स्टॉल को पाने के लिए पहुंचे तो स्टॉल जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इस बार ऑनलाइन आवेदन करवाए गए लेकिन पिछले तीन दिनों से आवेदक केडीबी कार्यालय पहुंच रहे हैं। अगले तीन से चार दिन तक स्टॉल आंवटन का कार्य चलेगा। इस बार 600 से ज्यादा स्टॉल दिए जाने हैं जबकि 800 से ज्यादा आवेदन ऑनलाइन मिले हैं। वहीं केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि महोत्सव बेहतरीन हो और इसमें हर कोई अपनी भागीदारी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें