फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से आगरा रूट पर बस उतारे जाने की तैयारी, अब आगरा के ताजमहल का यात्री कर सकेंगे दीदार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी से आगरा पहुंचकर यात्री आगरा के ताजमहल का दीदार कर सकेंगे, जिसके लिए धर्मनगरी से अब आगरा रूट पर बस उतारे जाने की तैयारी कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से की जा रही है। इसके लिए डिपो की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार से लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह बस कुरुक्षेत्र से वाया दिल्ली होकर यात्रियों को आगरा पहुंचाने का काम करेगी। इस बस के शुरू होने से दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में जाने वाले यात्रियों को भी जहां फायदा मिलेगा तो वहीं आगरा के पर्यटन स्थल ताजमहल भी यात्री देख सकेंगे। कुरुक्षेत्र से चलकर यह बस आगरा तक 400 किलोमीटर के करीब सफर तय करेगी। कुरुक्षेत्र से आगरा रूट पर बस सेवा को चलाने जाने के लिए डिपो की ओर से पिछले कई महीनों से प्रयास किए जा रहे हैं।





ताजमहल का यात्री कर सकेंगे दीदार : धर्मवीर सिंह
धर्मवीर सिंह का कहना है कि धर्मनगरी से आगरा रूट पर बस सेवा शुरु होने पर पर्यटन स्थल आगरा के ताजमहल का दीदार हो सकेगा। धर्मगनरी से आगरा के लिए यात्री सीधे यात्रा कर सकेंगे। साथ ही दिल्ली के आसपास के शहरों में भी सफर किया जा सकेगा। इस बस के चलने से धर्मनगरी के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश सरकार से किया जा रहा पत्राचार : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि यात्रियों की मांग पर कुरुक्षेत्र से आगरा रूट पर बस सेवा को शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पत्राचार किया जा रहा है। इस बस को कुरुक्षेत्र से वाया दिल्ली आगरा रूट पर उतारा जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए डिपो की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें