फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

333 लोगों को एहतियाती डोज, 7673 को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के साथ-साथ जिले की सौ फीसदी आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कसी है। जहां स्वास्थ्य विभाग शेड्यूल के अनुसार विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर लोगों को सुरक्षा कवच लगा रहा है, वहीं मोबाइल वैन के माध्यम से सैंपलिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को भी 333 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। इसके साथ विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1603 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के 2044 को पहली और 3693 को दूसरी डोज लगाई। अब तक सात लाख 19 हजार 912 को पहली और पांच लाख 21 हजार 579 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लघु सचिवालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक नागरिक और कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट के साथ-साथ लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें