फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून : सुबह फिर से हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री मानसून थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते पांच दिनों में एक दिन छोड़कर लगातार सुबह के समय बारिश जारी है। सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहेगा। वहीं मंगलवार को सुबह आठ बजे तक ठंडी हवा चलती रही, जिसके बाद सवा आठ बजे आसमान में बादल छाए और करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हो गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मसरोवर पर योग करने आए लोग कार्यक्रम के बाद बारिश का आनंद लेते नजर आए। करीब साढ़े नौ बजे तक बदरा झमाझम बरसते रहे। देवीलाल चौक व जयराम विद्यापीठ के पास इस दौरान पानी जमा हो गया। जिले में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिसका लुत्फ उठाने के लिए लोग ब्रह्मसरोवर पहुंचे। वहीं कईयों ने अपने घरों की छत पर चढ़कर मौसम का आनंद लिया। दोपहर एक बजे तक ठंडी हवा चलती रही, जिस कारण अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे के करीब सूर्य देव ने भी दर्शन दिए, जिस वजह से मौसम में थोड़ा गर्माहट का अहसास हुआ, हालांकि शाम को चार बजे के करीब आसमान में फिर से बादल छा गए और 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग अनुसार आज भी बारिश होगी, जिसके चलते अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं उसके बाद सोमवार तक मौसम साफ रहने से तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं मंगलवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। शुरुआती तीन दिनों में 40 से 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें