कुरुक्षेत्र। प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। स्वयं
कुरुक्षेत्र। प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद लिया। हवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, परिवार की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान जी के चरणों में माथा टेका। उन्होंने अपने परिवार के सुख, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने हनुमान जी को संकटमोचन बताया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से आराधना करने वालों पर उनकी विशेष कृपा रहती है। हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, ज्ञानचंद पराशर, सुभाष सैनी, ओमप्रकाश, आनंद वालिया, राजकुमार शर्मा, राजपाल कोहली, सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।