फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ हल्का कांग्रेस नेताओं ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कांग्रेस के युवा हलका अध्यक्ष कंवरदीप सैनी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने शुक्रवार को लाडवा एसडीएम कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व यूथ कांग्रेस ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा सरकार से तीनों कृषि कानून वापिस लेने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के युवा हलका अध्यक्ष कंवरदीप सैनी ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है। वह कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ-साथ किसान भी है और पिछले करीब 70 दिनों से किसान आंदोलन कर तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे है। इस आंदोलन में करीब डेढ़ सौ से अधिक किसान शहीद हो चुके है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा किसान आंदोलन में किसानों के साथ खड़ी है। क्योंकि विपक्ष का काम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना ही है। इस मौके पर कंवरदीप सैनी ने लाडवा एसडीएम कपिल शर्मा को देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में कंवरदीप सैनी, ज्ञान सिंह, कुलवंत सैनी, हरबंस सिंह , देवी चंद, जोगिंद्र, जय पाल, संदीप, रणजीत सिंह , हरकेश, रणधीर सिंह, राजबीर, सैनी, जनक सैनी, इशम सैनी, दर्शन, जसविंद्र सिंह अनेक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें