फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों ने दो घंटे बंद रखी ओपीडी, रविवार को लघु सचिवालय में देंगे धरना

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
सरकार द्वारा आयुर्वेदिक डॉक्टरों को कई तरह की सर्जरी करने का अधिकार दिये जाने के विरोध में निजी अस्पताल संचालकों ने आईएमए के आह्वान पर ओपीडी बंद रख रोष प्रकट किया। शहर के प्रसिद्ध निजी अस्पतालों सहित जिलाभर के सभी निजी चिकित्सकों ने सुबह साढ़े 8 से साढ़े 10 बजे तक ओपीडी बंद रखी। आज भी सुबह दो घंटे के लिए सभी निजी अस्पताल संचालक अपनी ओपीडी सेवाएं बंद रखेंगे। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिलाभर के निजी चिकित्सकों ने रविवार को लघु सचिवालय परिसर में सुबह से शाम तक धरना देने का ऐलान किया है। आईएमए के प्रधान डा. नरेंद्र परुथी का कहना है कि सरकार ने मिक्सोपैथी नीति के तहत आयुष पद्धति के चिकित्सकों को कुछ समय की ट्रेनिंग के बाद आधुनिक एलोपैथिक चिकित्सा की 58 प्रकार की सर्जरी करने की अनुमति दी है, जिसके विरोध में सभी चिकित्सक सात फरवरी को लघु सचिवालय परिसर में सांकेतिक धरना देंगे। कहा कि इस धरने में आईएमए की जिला कार्यकारिणी, पूर्व पदाधिकारी सहित निजी चिकित्सक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें