फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उमस से बढ़ी बिजली खपत, प्रतिदिन डेढ़ करोड़ यूनिट का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार-मंगलवार को बिजली कटों का असर कम देखा गया। रात्रि के समय नाम मात्र ही बिजली कटौती हुई। बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों में भी कमी आई है। शिकायतों का आंकड़ा घटकर प्रतिदिन 500 तक सीमित हो गया। हालांकि, गर्मी में उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इसी के चलते बिजली की खपत में भी वृद्धि दर्ज की गई है। जिलेभर में सोमवार देर रात तक बिजली खपत का आंकड़ा डेढ़ करोड़ यूनिट के आसपास रहा। इसमें पंखे, कूलर के साथ भारी मात्रा में लगाए गए एसी का अधिक योगदान बताया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, 29 जून को एक करोड़ 50 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। यह खपत पिछले दिनों की तुलना में एकाएक बढ़ती चली गई है। अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण बिजली उपकरण अधिक इस्तेमाल हो रहे हैं। इसीलिए बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। इस बढ़ती खपत को नियंत्रित करना निगम अधिकारियों के लिए अभी भी एक चुनौती बना हुआ है। जिंदल ने आमजन से सहयोग की अपील की है, जिससे खपत नियंत्रण में बहुत फर्क आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें